फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Somewhere there is droplet, somewhere there is relief from the heat and humidity.

कहीं बूंदबांदी तो कहीं बारिश, गर्मी उमस से मिली राहत

Fri, 21 May 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is droplet, somewhere there is relief from the heat and humidity.
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार की देर रात झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली। लगातार तीसरे दिन बूंदाबांदी होने से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का घटाव दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार की रात से आसमान में बादल छाए रहे। देर रात हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई।
विज्ञापन

इससे जहां लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली। 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। मौसम सुहाना होने से लोगों को मस्ती करते देखा गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के चलते हुए नुकसान से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा रही थी। मौसम सुहावना होने से लोगों को मस्ती करते देखा गया। मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से निचले इलाकों में सब्जी उत्पादकों को नुकसान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed