{"_id":"6079c7cf8ebc3e8cf75e8a5a","slug":"soldier-lost-his-life-by-train-mau-news-vns585384190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में शुक्रवार की सुबह सिपाही अखिलेश सिंह गौतम ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वह मधुबन थाने में डायल 100 के पीआरवी 2280 पर तैनात था। सिपाही की जेब में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी दूसरी पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए इसकी वजह से ही खुदकुशी की बात कही है।
सिपाही अखिलेश सिंह गौतम (35) पुत्र प्रताप सिंह गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी था। वह यूपी पुलिस के 2004 बैच का सिपाही था। वर्तमान में वह मधुबन थाने में डायल-100 पीआरवी 2280 पर तैनात था। सिपाही ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र हैं लेकिन वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ शहर के ब्रह्म स्थान मुहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहता था। बृहस्पतिवार की रात सिपाही का दूसरी पत्नी विवाद हो गया। बात बढ़ने पर सिपाही नाराज होकर घर से निकला। शुक्रवार सुबह भीटी स्थित रेलवे ट्रैक पर वह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस की जांच में सिपाही की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने दूसरी पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए इसकी वजह से ही जान देने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन से कटने से सिपाही अखिलेश की मौत हो गई है। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। प्रकरण की जांच की जा रही है। सिपाही यूपी100 पुलिस मधुबन में तैनात था।