{"_id":"611013e28ebc3e77582caf1c","slug":"solar-street-light-installed-after-spending-six-and-a-half-lakhs-yet-it-is-dark-mau-news-vns6050215167","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह लाख खर्च कर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट, फिर भी पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह लाख खर्च कर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट, फिर भी पसरा अंधेरा
विज्ञापन
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र में लाखों रुपए खर्च करने के बाद लगी सोलर स्ट्रीट लाइट के बाद भी गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। गांव में विकास के नाम पर सोलर लाइट तो लगा दिए गए लेकिन रखरखाव के अभाव में वह निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा नगरीपार में बीते दो वर्ष पहले लगभग साढ़े छह लाख रुपए की लागत से 30 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगवाई गई। जिस पर लाखों रुपए खर्च किए गए। लेकिन कुछ दिनों के बाद स्ट्रीट लाइट रखरखाव के अभाव में खराब हो गई। पिछले काफी समय से इन खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे गांव के रास्तों पर अंधेरा पसरा रहता है। ग्राम पंचायत निवासी अंगद यादव का कहना है कि पूर्व प्रधान द्वारा गांव में लाखों रुपए खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई जो एक साल के अंदर ही खराब हो गई। उसी समय से यह खराब पड़ी है इसको ठीक नहीं कराया गया। गांव के ही राजेंद्र यादव का कहना है कि गांव में स्ट्रीट लाइट तो लगी मगर अधिकांश लाइटें खराब होकर बंद पड़ी हुई है, उसको ठीक करवाया जाए।
गांव के ही रामसरीख यादव का कहना है कि ग्राम सभा में लाखों रुपए खर्च करके स्ट्रीट लाइट लगवाई गई, इनमें से अधिकांश खराब हो गईं। इक्का दुक्का ऐसी हैं जो उजाला नहीं दे रही हैं, उनको शीघ्र ठीक करवाया जाए, जिससे गांव में रात में उजाला हो सके। एडीओ पंचायत सतीश मौर्य का कहना है कि पूर्व प्रधान द्वारा स्ट्रीट लाइट गांव में लगवाई गई थी। लाइटों के खराब होने के शिकायत मिली है। ग्राम प्रधान को उनकी मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही लाइटों की मरम्मत करा दी जाएगी।