फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Solar plant in Saraysadi, shut for 25 years, to be modernized.

Mau News: सरायसादी में 25 साल से बंद सोलर प्लांट का होगा आधुनिकीकरण

Wed, 29 Jul 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Solar plant in Saraysadi, shut for 25 years, to be modernized.
घोसी के सरायसादी ​स्थित सोलर प्लांट। संवाद
पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर 8 अगस्त को घोसी तहसील क्षेत्र के सरायसादी स्थित ऐतिहासिक सोलर प्लांट परिसर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वर्षों से बंद पड़े वर्ष 1992 में स्थापित 100 किलोवाट ऑफ-ग्रिड सोलर प्लांट के पुनर्जीवन और विस्तार की घोषणा की जाएगी। इसकी जानकारी नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।
विज्ञापन

इसके अनुसार इस स्थल का कल्पनाथ राय के नाम पर नामकरण किया जाएगा। उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। करीब 25 वर्षों से बंद पड़े इस सोलर प्लांट के आधुनिकीकरण का कार्य शुरू करते हुए इसकी क्षमता 50 गुना बढ़ाकर 5 मेगावाट किए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सौर ऊर्जा केंद्र की स्थापना 11 अप्रैल 1992 को घोसी तहसील क्षेत्र से महज 5 किलोमीटर दूर सरायसादी में 27 एकड़ ग्रामसभा की जमीन पर की गई थी। यहां 100 किलोवाट क्षमता के इस प्लांट की शुरुआत कर 600 घरों को मात्र 10 रुपये मासिक दर से बिजली आपूर्ति की जाती थी।
इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप चलाने हेतु भी बिजली दी जाती थी। तीन दशकों से बदहाल और पूरी तरह बर्बाद हो चुके इस प्लांट की सुधि लेने वाला कोई नहीं था। लेकिन सोलर प्लांट के दिन बहुरने वाले हैं।
प्रस्तावित परियोजना को अत्याधुनिक ‘सौर ऊर्जा पार्क’ के रूप में विकसित करने की योजना है। यह कार्यक्रम 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे सरायसादी स्थित सौर ऊर्जा पार्क परिसर में आयोजित होगा।

उपसभापति रजनीश राय, प्रदेश डायरेक्टर चीनी मिल रामाश्रय राय, भाजपा नेता लालचंद चौहान, आनंद चौधरी, चेयरमैन घोसी मुन्ना प्रसाद गुप्ता, रंगनाथ राय, अभिषेक राय, सोनू, रुद्र शाही ने कहा कि जनपद के विकास में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed