फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Soil left on the road after drain excavation; school bus gets stuck.

Mau News: नाले की खोदाई के बाद मिट्टी सड़क पर छोड़ी, स्कूल बस फंसी

Wed, 08 Jul 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Soil left on the road after drain excavation; school bus gets stuck.
अधूरा नव निर्मित नाला की मिट्टी में फसा स्कूली बस - फोटो : जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान कीटनाशक की दवा पर जांच करते हुए। स्रोत स्वयं
चिरैयाकोट नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 महतवाना मोहल्ले में नाले की खुदाई अधूरी छोड़ने से स्थानीय लोग परेशान हैं। जल निकासी के लिए नाली की खुदाई तो की गई, लेकिन मिट्टी सड़क पर ही छोड़ दी गई। इससे मुख्य मार्ग दलदल में बदल गया है और आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एक स्कूली बस इस दलदल में फंस गई। बस में बच्चे सवार थे। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को बस से निकालकर ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकाला गया। बच्चों को पैदल ही स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन

इमरान, सलीम, जाहिद, बाबू, हरिओम मौर्य, संजय मौर्य, बालमुकुंद मौर्य और आदिल ने बताया कि मानसून के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है।
गीली मिट्टी के कारण दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग मोहल्ले के लिए एकमात्र सड़क है, जो पूरी तरह बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ छोटे लाल तिवारी ने बताया कि मौके से मलबा हटवाकर साफ-सफाई कराई जाएगी। टेंडर के बाद नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed