फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Society is strengthened only by education'

‘शिक्षा से ही समाज सबल संस्कारी होता है’

Sun, 13 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
'Society is strengthened only by education'
कोपागंज। ब्लाक के भांवरकोल स्थित नामवर सिंह सिसौदिया पब्लिक हाईस्कूल में रविवार को एक वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बाबा नामवर सिंह जी की स्मृति मे विद्यालय प्रबंधन ने 100 छात्रों को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किया गया। जिससे कोरोना संक्रमण में वो आनलाइन पढ़ाई कर सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अभिषेक सिंह तथा सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रभुनाथ सिंह ने स्कूल के मेधावी छात्रों का परिचय प्राप्त किया गया। इसके बाद उनके द्वारा छात्रों को स्कूल प्रबंधन की तरफ से टैबलेट वितरित किया गया। अपने संबोधन में अभिषेक सिंह ने कहा कि समाज को शिक्षा के माध्यम से ही सबल और सक्षम किया जा सकता है । इस विद्यालय परिसर के बच्चो को शिक्षा की गुणवत्ता मे कोई कमी न रहे कोरोना काल के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को टेबलेट उपलब्ध कराकर आधुनिक तकनीक का ज्ञान और शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे उनको किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत न हो इसका प्रयास इस माध्यम से किया गया। इस मौके पर अवनीश सिंह दीपू, जयनाथ सिंह, प्रमोद सिंह प्रधानाचार्य (कल्याणपुर इंटर कॉलेज), अजय सिंह, जितेंद्र शुक्ला , महेंद्र सिंह, विनय सिंह, दिग्विजय शाही,डा0 सुधांशु सिंह,हिमांशु सिंह, विरेन्द्र कन्नौजिया, अजय गुप्ता,संजय राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed