फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   social distancing not being followed in mau sabzi mandi

कृषि मंडी में जमकर उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Mon, 08 Jun 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
social distancing not being followed in mau sabzi mandi
नगर के ख्वाजहांपुर स्थित उप कृषि एवं फल मंडी में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की लोगों ने उड़ाई ध? - फोटो : MAU
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी का हाल बदहाल है। कोरोना से बचाव के लिए तय गाइड लाइन की धज्जियां यहां उड़ती दिखाई देती हैं। सब्जी मंडी में फुटकर बिक्री प्रतिबंधित है, इसके बावजूद खुदरा ग्राहक मंडी में उमड़ पड़ते हैं। इस समय यहां किसी बिरले के ही चेहरे पर मास्क लगा दिखता है। जो दुकानदार मास्क रखते भी हैं वे चेहरे पर न लगाकर गले में लटकाए रहते हैं। एक दुकान पर बड़ी संख्या में ग्राहक खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कोरोना संकट उत्पन्न होने के बाद नवीन कृषि मंडी में सब्जियों और फलों की खुदरा बिक्री प्रतिबंधित कर दिया। फेस मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के साथ केवल थोक दुकानदारों को परिसर में प्रवेश की अनुमति प्रशासन ने दी। लेकिन परिसर में सामान्य दिनों की भांति लोगों का आना जाना लगा रहा। सुबह मंडी में मेले जैसा दृश्य उपस्थित हो जाता है।
विज्ञापन

शुरुआती दिनों में मंडी के सभापति एसडीएम सदर अतुल वत्स ने मंडी के सचिव से भीड़ नियंत्रित करने का निर्देश दिया। लेकिन हालत सुधरते न देख एसडीएम ने स्वयं मोर्चा संभाला और सुबह ही पुलिस बल के साथ मंडी में पहुंचकर लाठियां भंजवाकर लोगों को खदेडवाया। तब से कुछ दिनों तक हालत ठीक रहे लेकिन फिर हालत जस की तस हो गई। वर्तमान में अपनी कमियां छिपाने के लिए मंडी सचिव ने दुकानदारों को सामने से हटाकर पीछे की ओर भेज दिया है। इससे हाइवे से आते जाते अधिकारियों को मंडी में उमड़ी भीड़ न दिख सके। इस समय कोई दुकानदार न तो फेस मास्क लगा रहा है और न ही सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन ही कर रहे हैं। दुकानदार खुद भी गाइड लाइन की पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि मंडी सचिव सालिग राम का कहना है कि यथा संभव सोशल डिस्टेसिंग रखने और फेस मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं जो सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप तो है पर पानी की नहीं है व्यवस्था:
मंडी परिसर में पानी की टंकी बनी है। लेकिन पानी पीने के लिए लगी टोटियां टूट गई हैं। परिसर में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए कोई शौचालय नहीं है। कार्यालय के शौचालय में टोटियां टूट गई हैं। इसक लिए पानी दूर से हैंडपंप से लाना पड़ता है उस हैंडपंप से भी कीचड़युक्त पानी निकलता है। वहीं मंडी परिसर में बारिश हो जाने पर पूरा परिसर कीचड़ से भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed