फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Snake bit the farmer who went to graze cattle, died

Mau News: मवेशी चराने गए किसान को सांप ने डसा, मौत

Sun, 20 Aug 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Snake bit the farmer who went to graze cattle, died
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के भुसुसरी गांव में शनिवार की सुबह मवेशी चराने गए एक किसान को सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

भुडुसुरी निवासी श्रीकिशुन राजभर (55) शनिवार की सुबह भैंस को चराने के लिए सिवान में लेकर गए थे। सिवान में सांप ने डस लिया। किसान ने बगल के खेतों में काम कर रहे लोगों को बताया। परिजन उसे लेकर रसड़ा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें जिले के इंदारा स्थित एक अस्पताल पर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यहां इलाज करने के बाद गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों को जिंदा होने का यकीन था। इसपर वे अमवा की सती माई के स्थान पर ले गए, यहां करीब एक घंटे बाद वापस लौटे। हालांकि मौत हो चुकी थी। उधर घटना से पत्नी गुड्डी देवी, दोनों पुत्री और दोनों पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed