फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Smoke started coming out of the generator bogie of Godan Express, there was a stir

गोदान एक्सप्रेस की जेनरेटर बोगी से निकलने लगा धुआं, मचा हड़कंप

Thu, 14 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Smoke started coming out of the generator bogie of Godan Express, there was a stir
स्थानीय जंक्शन से 12 किलोमीटर दूर मऊ-शाहगंज रेलखंड पर महासो रेलवे क्रासिंग से समीप बृहस्पतिवार की सुबह के 9.35 बजे गोदान एक्सप्रेस की जेनरेटर बोगी से अचानक धूआं उठने लगा। इसकी जानकारी होने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसकी वजह से तीस मिनट तक ट्रेन रुकी रही। गड़बड़ी दूर करने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

छपरा से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस जैसे ही मऊ जंक्शन से मुहम्मदाबाद गोहना के लिए रवाना होकर ट्रेन खुरहट महासो गांव के पास पहुंची, गार्ड के बोगी से सटे जेनरेटर बोगी से तकनीकी खराबी के चलते धुआं निकलने लगा। जानकारी होने पर गार्ड ने इसकी सूचना तत्काल गोदान एक्सप्रेस के चालक को दी। चालक ने महासो खुरहट स्टेशन के पास ट्रेन रोक दी। गड़बड़ी पता चलने पर ठीक की गई। इस दौरान तीस मिनट तक ट्रेन रुकी रही। यह देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। यात्री भी ट्रेन से उतर गए। गेटमैन राजेश यादव ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन खुरहट के अधिकारियों को दी। आधे घंटे बाद तकनीकी खामी को दूर करने के बाद ट्रेन रवानना हुई। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कई बार ब्रेक बाइडिंग होने के बाद रगड़ के चलते धुआं निकलने लगता है। खामियों को दूर कर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed