फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Smart Class is launched in Phulwaria

फुलवरिया में स्मार्ट क्लास हुआ शुरू

Fri, 25 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 25 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Smart Class is launched in Phulwaria
प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं
शिक्षा क्षेत्र बड़रांव के प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया पर शुक्रवार को आईसीटी योजनांतर्गत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के  चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा। 
विज्ञापन



 मुख्य अतिथि सीडीओ आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को पूरे मनोयोग से पढ़ाना और पढ़ने के लिए  प्रेरित करना ही शिक्षक का मुख्य कार्य है। देश एवं समाज के लिए योग्य नागरिकों का निर्माण करना ही शिक्षकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के सफल संचालन से अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी स्मार्ट छात्र हो सकेंगे। कहा कि विकास की दौर में कंप्यूटर की अहम  भूमिका है। इसके माध्यम से पढ़ाई होने से बच्चे भी पढ़ाई के प्रति  उत्साहित होंगे। वहीं बच्चों को भारी बैग से मुक्ति मिलेगी। नवाचार  के इस महत्वपूर्ण शैक्षिक पद्धति को बढ़ावा देकर देश, दुनिया स्तर पर  शैक्षिक जगत की मुख्य धारा में जुड़ने के साथ ही अग्रणी स्थान पर भी हो  सकता है। 
विज्ञापन



बीएसए राकेश कुमार ने कहा कि इस विद्यालय को लेकर जिले में अब तक कुल तीन विद्यालयों पर आईसीटी के अंतर्गत प्रोजेक्टर द्वारा स्मार्ट क्लास संचालन की व्यवस्था हो चुकी है। प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने विद्यालय पर प्रोजेक्टर स्थापित कराने हेतु  प्रेरित किए जाने का अभियान चलाया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि बड़रावं ब्लाक क्षेत्र में 116 परिषदीय  प्राथमिक विद्यालयों में दो दर्जन विद्यालयों को  स्मार्ट-फोन की वेबसाइट से जोड़कर कक्षाओं के बच्चों को स्मार्ट छात्र बनाने का अभियान चल रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिहर यादव ने बताया कि विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के  सहयोग से ही इस योजना का यहां कुशल संचालन हो सका। संचालन संजय राय ने किया। इस मौके पर डायट प्राचार्य राजीव रंजन मिश्र, ग्राम प्रधान सीमा देवी, रमाकांत यादव, विनोद राजभर, कुसुमलता  पांडेय, हरिंद्र यादव,आनंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed