{"_id":"6495df9b11004e8db20e8b68","slug":"slow-running-beautification-work-in-council-schools-mau-news-c-20-1-264604-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में धीमी गति से चल रहा सुंदरीकरण कार्य:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में धीमी गति से चल रहा सुंदरीकरण कार्य:
विज्ञापन
जल्द ही परिषदीय विद्यालय खुल जाएंगे। ग्रीष्मावकाश में आपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले सुंदरीकरण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। हाल यह है कि कई विद्यालयों में कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, विभाग 93 प्रतिशत विद्यालयों में कार्य पूरा होने का दावा कर रहा है। सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए आपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई है। योजना के तहत गर्मी की छुट्टी में परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना था। विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, नल से जलापूर्ति, बालब-बालिका इज्जत घर, यूरिनल, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट, आधुनिक रसोईघर सहित 19 पैरामीटर्स पर बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की कार्ययोजना थीं। ग्रीष्मकालीन खत्म होने में चंद दिन बचे हैं। अब तक 1208 परिषदीय विद्यालयों में से लगभग 1015 (84 फीसदी ) परिषदीय विद्यालयों में कार्य ही पूरा हो पाया है। वहीं, जिम्मेदार 93 फीसदी विद्यालयों में कार्य पूरा होने का दावा कर रहे हैं।
इस बाबत जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना है कि आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत 19 पैरामीटर्स पर 93 प्रतिशत विद्यालयों में सुंदरीकरण कार्य पूरा हो गया है। शीघ्र ही लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बाबत जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना है कि आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत 19 पैरामीटर्स पर 93 प्रतिशत विद्यालयों में सुंदरीकरण कार्य पूरा हो गया है। शीघ्र ही लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन