फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Slogans were raised against the Tehsildar for not accepting the proposal

Mau News: प्रस्ताव न मानने पर तहसीलदार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 11 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Slogans were raised against the Tehsildar for not accepting the proposal
मऊ। मुहमदाबाद गोहना तहसील में तैनात तहसीलदार ने अधिवक्ताओं का प्रस्ताव मानने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज वकीलों ने मंगलवार को तहसीलदार के विरुद्ध नारेबाजी की और उनके स्थानांतरण की मांग करते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील के न्यायालय में न्यायिक कार्य शुरू होने के पहले सुल्तानपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार का प्रस्ताव दिया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सभी न्यायालय ने प्रस्ताव के समर्थन में न्यायिक कार्य बंद कर दिया लेकिन तहसीलदार न्यायालय में बैठकर कार्य संपादित करते रहे। इसको लेकर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। अधिवक्ताओं ने आकस्मिक बैठक कर तहसीलदार के विरुद्ध आंदोलन करने का निर्णय लेते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि इसके पूर्व घोसी में तैनाती के दौरान तहसीलदार की कार्य प्रणाली के विरोध में वहां महीनों तक आंदोलन चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed