{"_id":"598df69b4f1c1ba63b8b490e","slug":"sloganeering-burnt-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुतला जलाया किया नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला जलाया किया नारेबाजी
mau news
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते अधिवक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को नवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए जूलूस निकाला साथ ही उपजिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला दहन किया। अधिवक्ताओं ने साथी वकील के साथ मारपीट करने वाले लेखपालों की गिरप्तारी होने तक हड़ताल वापस न लेने की बात कही है।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में विगत 2 अगस्त को किसी बात को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान अधिवक्ता ने अपनी पिटाई का आरोप लगाया। साथी अधिवक्ता के साथ बदसलूकी से नाराज तहसील बार अधिवक्ता विगत 3 अगस्त से हड़ताल पर है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। अधिवक्ता अपने साथी वकील की पिटाई के लिए दोषी कर्मचारियों की गिरप्तारी और निलंबन की मांग पर अडे़ है। शुक्रवार को कचहरी खुलने के साथ ही अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए तहसील परिसर से जूलूस निकाला और उपजिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी दोषी लेखपालों को बचा रहें है। जूलूस की शक्ल में आए वकीलों ने कस्बा के रोडवेज शहीद चौराहा पर उपजिलाधिकारी का पूतला फूकां और उनके खिलाफ नारेबाजी किया। इस दौरान महेंन्द्र राय, संतोष श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय,एनाम खान, आलोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष फिरोज अहमद, महेश यादव आदि समेत दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे।