घोसी। सर्वोदय पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 110 प्रतिभागियों ने अपने बॉक्सिंग कला का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. वंदना पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच दिलीप सिंह के उपस्थिति में प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। महिला वर्ग के 48 किलोग्राम में सर्वोदय पीजी कालेज घोसी की मुस्कान प्रथम तथा गाजीपुर की तृप्ति पटेल द्वितीय रही। 50 किलोग्राम वर्ग में सर्वोदय पीजी कालेज घोसी की तन्नू प्रथम तथा डीएवी आजमगढ़ की रानी द्वितीय रही। 54 किलो ग्राम वर्ग में टीडी कॉलेज जौनपुर की चेतना प्रथम तथा डीएवी की पायल द्वितीय रही। 57 भार वर्ग में डीएवी की पीएल दुबे, 66 वर्ग में गाजीपुर की जांह्वी प्रथम तथा डीएवी आजमगढ़ की रूचि द्वितीय रही। पुरूष 48 किलोग्राम भार वर्ग में आजमगढ़ के साहिल विश्वकर्मा प्रथम तथा गाजीपुर के सुरजीत द्वितीय रहे। 51 किलोग्राम वर्ग में जौनपुर के साहील प्रथम तथा इंद्रजीत द्वितीय रहे। 54 किलोग्राम वर्ग में गाजीपुर के संजीव प्रथम तथा गाजीपुर के प्रवीण द्वितीय रहे। 57 किलोग्राम वर्ग में जौनपुर के बिनय लम्बा प्रथम तथा जौनपुर के मयंक राघव द्वितीय रहे। कार्यक्रम के संयोजक अमरजीत ने सभी का स्वागत करते हुऐ सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. युगांत उपाध्याय, डा. हरिलाल, डा. रणधीर, डा शैलेंद्र पांडेय, नवनीत उपाध्याय, राजीव मिश्रा, डा. विवेक यादव, संजय राय, डा. अमरजीत आदि रहे। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को टीडी कॉलेज जौनपुर के प्रोफेसर डॉ. शेखर सिंह, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के खेल अधिकारी व संयोजक डॉ. अमरजीत तथा डॉ. युगांत उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में पवन शेलके, गोपाल शाही, अभिषेक मौर्या, डॉ. युगांत उपाध्याय के साथ खेल अधिकारी अमरजीत रहे।