फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   six years old girl misdeed by young man in mau when she gone for grazing goat

मऊ में धिनौनी हरकत: बकरी चरा रही छह साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Nov 2021 02:40 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Nov 2021 02:40 PM IST
सार

मऊ जिले के एक गांव निवासी  छह साल की बच्ची खेत में बकरी चराने के लिए गई थी। 
इसी दौरान पास के गांव के युवक ने बच्ची के साथ जबरन मुंह काला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
six years old girl misdeed by young man in mau when she gone for grazing  goat
कोपागंज थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चरा रही छह साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला युवक पास के गांव का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना शुक्रवार शाम की है।

विज्ञापन


गांव निवासी एक छह साल की बच्ची खेत में बकरी चराने के लिए गई थी।  इसी दौरान पास के गांव निवासी 22 वर्षीय युवक सत्येंद्र यादव ने बच्ची का मुंह दबाकर झाड़ियों में ले गया और मुंह काला  किया। जिससे लड़की अचेत हो गई।  बच्ची की अस्मत लूटने के बाद दरिंदा मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन

पढ़ेंः अज्ञात कारणों से बोरा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक जब वो घर नहीं पहुंची तब परिजन उसकी तलाश करने लगे। खेत में पहुंचे तो बच्ची को अचेत हालत में देखकर होश उड़ गए। आननफानन उसे घर लेकर पहुंचे। होश में आने पर पीड़िता ने आपबीती बताई तो परिजनों के रोंगटे खड़े हो गए। पीड़िता के भाई ने इसकी सूचना कोपागंज पुलिस को दी। इस बाबत एसओ हरे राम मौर्य ने बताया कि पुलिस ने बालिका की स्थिति और तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ेंः गोधन कूटने के लिए जुटी महिलाओं को बेकाबू ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed