फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   six team will inspect 1468 people in mau

छह टीमें 180 घरों के 1468 लोगों की करेंगी आज से जांच

Mon, 08 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
six team will inspect 1468 people in mau
अमिला। बड़राव ब्लाक के तीसरे हॉटस्पॉट गांव नवकापुरा में सर्वे तथा लोगों की जांच के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें गठित की गई। जो कि मंगलवार को हॉटस्पॉट जोन के 180 घरों के 1468 लोगों की जांच करेंगी। साथ ही टीम ने हॉटस्पॉट जोन से 12 संदिग्ध का सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। केंद्र प्रभारी ने बीते शनिवार को मुंबई से लौटे 55 वर्षीय अधेड़ और उसकी 75 वर्षीय माता के कोरोना पॉजीटिव निकलने पर हॉटस्पॉट बने नवकापुरा के माइक्रोप्लान बनाया। इसमें पांच सदस्यीय छह टीमें गठित की गई जो कि मंगलवार को हॉटस्पॉट जोन के 180 घरों का सर्वे करते हुए 1468 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी। इससे पहले टीमों को हॉटस्पॉट क्षेत्र में सर्वे तथा थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्रशिक्षण दिया गया। वहीं जिला मुख्यालय से पहुंची सैंपलिंग टीम ने नवकापुरा में चार घरों से 12 संदिग्ध का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा। इसी क्रम में दूसरे हॉटस्पॉट गांव करनपुर में सोमवार को चार टीमों ने 125 घरों का सर्वे करते हुए 724 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप दो दिन बाद भी नहीं हुआ सैनिटाइजेशन
अमिला। बड़राव ब्लाक में तीन गांवों में प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। उधर हॉटस्पॉट जोन में जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे है, जिससे ग्रामीणों का भय ओर बढ़ रहा है। नवकापुरा गांव के अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि शनिवार को उनके घर के कुछ दूरी पर दो कोरोना पॉजिटिव निकलने के दो दिन बाद बाद सैनिटाइज नहीं कराया गया है। जबकि पॉजिटिव मामले निकलने के बाद सर्वप्रथम पॉजिटिव के घर के साथ अगल बगल बने घरों को सैनिटाइज कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed