फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six months have not passed since repairing the road, the ballasts were uprooted

Mau News: सड़क की मरम्मत किए छह माह नहीं बीता, उखड़ गई गिट्टियां

Tue, 30 May 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Six months have not passed since repairing the road, the ballasts were uprooted
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के देवरांचल की सात किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बनी पुलिया भी टूट चुकी है। दुबारी से धर्मपुर बिशुनपुर जाने वाली सात किलोमीटर सड़क की छह माह पूर्व मरम्मत हुई थी। लेकिन दो महीने बाद ही सड़क कि गिट्टियां उखड़ने लगी। स्थिति यह है कि अब गिट्टियां पूरी तरह उखड़कर सड़क पर बिखर गई हैं। इस मार्ग से बिंटोलिया, जरलहवा, लीलहवा, नरहाघाट, खैरा, टाड़ी, नयी बस्ती, हरिलाल का पुरा,बईरकंटा, भगत का पुरा, धूस गांव के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

जयराम यादव, राम बचन चौहान, राणाप्रताप सहानी, उमाशंकर पांडेय, श्याम भारती, अजय गोड़ आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि देवरिया जिले का बरहज बाजार यहां से नजदीक होने से किराना दुकानदार, सब्जी और दुग्ध विक्रेताओं का आना जाना लगा रहता है।लेकिन गिट्टियों पर फिसलकर आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चुटहिल होते रहते हैं।वहीं सड़क पर बनी पुलिया के टूटने के कारण इसपर वाहनों का गुजरना खतरों से खाली नहीं है।कहा कि इस जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और तहसील दिवस पर गुहार लगाते लगाते थक चुके हैं।मानसून दस्तक देने को है लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक सड़क मरम्मत कराने की कवायद शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed