{"_id":"5bedbd6ebdec221c33789769","slug":"six-lakhs-of-cash-including-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी सहित छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी सहित छह लाख की चोरी
mau
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मिर्जापुर के पकड़ी मौजा स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान और खुला बाक्शा।
- फोटो : mau
स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम पंचायत के पकड़ी मौजा निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरों ने 50 हजार रुपये नगदी और लगभग साढ़े पांच लाख रुपयों के आभूषण बुधवार की रात चुरा ले गए। चोरों ने घर में एक कमरे में सो रहे परिजनों को दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर बंद कर दिया था। घटना की जानकारी उसे समय परिजनों को सुबह उस समय हुई जब कमरे से बाहर निकलने लगे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। परिवार वालों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया तब जाकर वे कमरे से बाहर निकले। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार पकड़ी मौजा निवासी श्याम नारायाण सिंह के मकान के बगल में एक व्यक्ति का मकान बन रहा है। रात में चोर उसी निर्माणाधीन मकान में लगी बांसों के सहारे श्याम नारायन मकान की छत पर चढ़ गए और फिर वहां से मकान के आंगन में उतर गए। आंगन के एक तरफ स्थित एक कमरे में सो रहे परिवार वालों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चोरों ने दूसरे कमरे में रखे एक बड़े बक्से का ताला खोलकर उसमें रखे 11 थान सोने और 10 थान चांदी के आभूषण चुुरा लिया। इसके बाद चोरों ने सोने की दो मोहरें और चांदी के सात सिक्के भी चुरा लिया। चोर एक अटैची जिसमें 50 हजार 150 रुपये और लगभग पांच हजार रुपयों की कीमत के कपड़े रखे थे, चुरा लिया। सुबह जब महिलाएं कमरे से बाहर निकलीं तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। लोगों ने आकर दरवाजे की कुंडी खोला तो परिजन बाहर निकल सके। पुलिस ने परिजनों से जानकारी हासिल किया। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इस बाबत सीओ राजकुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।