{"_id":"612285508ebc3e79a91395d9","slug":"six-injured-in-tempo-and-bike-collision-mau-news-vns6073800143","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो और बाइक में टक्कर छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो और बाइक में टक्कर छह घायल
विज्ञापन
मऊ। मधुबन दोहरीघाट मार्ग पर स्थित दरगाह चकरा बासू नगर के पास रविवार की दोपहर लगभग एक बजे एक अनियंत्रित टेंपो एंव बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर मंडाव भेजवाया। वहीं टेंपो एवं चालक को अपने कब्जे में ले लिया।
दोहरीघाट की तरफ से एक सामान लदी टेंपो जिसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे, आ रही थी जबकि बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडैल निवासी कृष्णा (34) एक बाइक से अपनी पत्नी वीणा (28) एंव दो बच्चों प्रीति(3), और साल भर के एक बच्चे को लेकर अपने ससुराल बड़हलगंज जा रहा था। दरगाह के चकरा बासू नगर के पास अचानक टेम्पो का अगला पहिया उठ कर अनियंत्रित हो गया और पास से गुजर रहे बाइक पर चढ़ गया, जिसके बाद टेम्पो भी पलट गया।
स्थानीय लोगों ने आनन फानन में टेम्पो में दबे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटना में घायल कृष्णा ,उसकी पत्नी एवं दोनों बच्चों तथा टेंपो पर सवार चंदन (22), अनुज(23) निवासी मधुबन को इलाज के लिए भेजवाया। इस घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।