{"_id":"67aa4c5b1fbb7f73ac0f20e5","slug":"six-devotees-travelling-in-a-car-going-to-maha-kumbha-were-injured-in-an-accident-mau-news-c-295-1-mau1002-123964-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महाकुंभ जा रहे कार सवार छह श्रद्धालु हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महाकुंभ जा रहे कार सवार छह श्रद्धालु हादसे में घायल
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चालीसवां पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात करीब एक बजे दो कारों की टक्कर में महाकुंभ जा रहे छह श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एबुंलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना भिजवाया।
कोतवाली क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर गांव निवासी गरिमा सिंह (25), अंकित सिंह, अमित कुमार (29), अनीता सिंह (55), शिखा सिंह (20) और आजमगढ़ जनपद के कंजरा मोड़ निवासी पुष्पा सिंह (45) रविवार की रात कार से महाकुंभ जा रहे थे। अभी चालिसवा पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई।
घटना के बाद दूसरा चालक कार लेकर कैलेंडर तिराहा की ओर से भाग गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद गरिमा सिंह की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।