{"_id":"60aa8a4f8ebc3e89985741e7","slug":"six-bed-ward-guarded-in-district-hospital-for-black-fungus-mau-news-vns5909803155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के लिए जिला अस्पताल में छह बेड का वार्ड हुआ संरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के लिए जिला अस्पताल में छह बेड का वार्ड हुआ संरक्षित
विज्ञापन
मऊ। जिले में ब्लैक फंगस के बाद व्हाइट फंगस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट मोड में दिख रहा है। वाराणसी में नगर के सहादतपुरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध के व्हाइट फंगस से संक्रमित मिलने के बाद रविवार को प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग मरीज के बारे में जानने को लेकर हलकान रहे। उधर दूसरी तरफ जिला अस्पताल ने ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए छह बेड का वार्ड संरक्षित कर चिकित्सकों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश जारी किया।
बता दें कि नगर के सहादतपुरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध गत दिवस वाराणसी में एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान व्हाइट फंगस से संक्रमित होना पाया गया। रविवार को इस संबंध में अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल रही। इस दौरान मरीज के कोविड संक्रमित होने से लेकर व्हाइट फंगस से पीड़ित होने तक अन्य पूरा विवरण लेने के साथ प्रशासन को अवगत कराने के साथ चिकित्सकों को इसकी जानकारी दी गई।
वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजकुमार का कहना है कि ब्लैक फंगस को देखते हुए जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए छह बेड का वार्ड बनाया गया है। साथ इसको लेकर ईएनटी, नेत्र तथा दूसरे विशेषज्ञ चिकित्सकों को इससे अवगत कराने के साथ अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया। कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए प्रयोग में आने वाली आवश्यक दवाईयां भी अस्पताल में उपलब्ध हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह का कहना है कि ब्लैक फंगस का एक मरीज मिलने पर पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर था। ऐसे में वाराणसी में व्हाइट फंगस का मरीज मिलने पर यह सक्रियता ओर बढ़ गई है।