फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six accused of murder in electoral violence arrested

चुनावी हिंसा में हुई हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Six accused of murder in electoral violence arrested
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के घर पर धावा बोलकर किए गए हमले में एक युवक की मौत और उसके पत्नी बेटे के घायल करने के आरोपी छह लोगों को पुलिस ने वृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार की शाम को हुई थी। बता दें कि मधुबन थाना क्षेत्र के जगनपुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में सोमवार की शाम को विवाद हो गया। इसे लेकर एक पक्ष के कई लोग दूसरे पक्ष के जयराम यादव के घर पर चढ़कर जयराम यादव 42,उनकी पत्नी कालिंदी 40 और बेटा राहुल 24 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से जयराम यादव की इलाज के दौरान आजमगढ़ में मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर छह व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि पंचायत चुनाव में विकास खंड फतेहपुर मंडाव क्षेत्र के हरियांव गांव का प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था। प्रधानी के लिए गांव के दो असरदार लोगों ने अपने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। आरोप है कि गांव में अपना वर्चस्व कायम रखने के उद्देश्य से एक पक्ष के लोगों ने अपने समर्थकों को उकसा दिया। चुनावी रंजिश को लेकर एक पक्ष के कई लोग जयराम यादव के घर पर चढ़ गए। उस समय जयराम अपने घर पर पत्नी कालिंदी 40 और बेटे राहुल 24 के साथ घसर पर थे। मनबढ़ों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में जयराम यादव, उनकी पत्नी कालिंदी एवं पुत्र राहुल को गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां जयराम की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के लिए परिजनों ने घायलों को आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार को जयराम यादव 42 पुत्र स्व. दशरथ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।इस मामलें में मृतक के भाई वेद प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने जयप्रकाश गोंड, विनय कुमार गोंड़, प्रभाकर पांडेय, दिवाकर पांडेय एवं सुनील यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गगनपुर निवासी जयप्रकाश गौड़ पुत्र रामनगीना, विनय गौड़ पुत्र सुरेन्द्र नाथ, दिवाकर पांडेय और प्रभाकर पाण्डेय पुत्रगण कामता, सुनील पुत्र पतिराम व पतिराम पुत्र देवशरण को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed