फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sister's palanquin was lifted by keeping brother's dead body outside the house

Mau News: घर के बाहर भाई का शव रख उठी बहन की डोली

Thu, 15 May 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sister's palanquin was lifted by keeping brother's dead body outside the house
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के करऊत गांव में बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर भाई का शव रखकर बहन की डोली उठाई गई। शादी से 12 घंटे पहले भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पंखा ठीक करते समय तार गिरने से युवक करंट की चपेट में आ गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। करऊत गांव निवासी शैलेंद्र राजभर की पुत्री रानी की बृहस्पतिवार को शादी थी। बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के कलना कझारी गांव से बारात आनी थी। परिजन और सभी रिश्तेदार बृहस्पतिवार की सुबह रस्म करने में व्यस्त थे।
विज्ञापन

रानी का चचेरा भाई सुमंत राजभर उर्फ शैलेंद्र (26) सुबह करीब 10 बजे बाहर बैठे मेहमानों के लिए पंखा चालू करने के लिए तार लगा रहा था। तभी अचानक तार उसके ऊपर गिरा और करंट लगने से छटपटाकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने 30 मिनट तक उसका इलाज किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बस्ती में मातम पसर गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पहले तो शादी टालने की बात कही, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने बुझाने पर केवल औपचारिकता पूरी करते हुए शादी करने पर सहमति बनी। घर के बाहर बर्फ की सिल्ली पर भाई का शव रखकर शादी हुई और रात में ही विदाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed