फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir! Rs 1.80 lakh was withdrawn from the account in the name of e-KYC.

Mau News: साहब ! ईकेवाईसी के नाम पर खाते से निकाल लिए 1.80 लाख रुपये

Mon, 17 Aug 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sir! Rs 1.80 lakh was withdrawn from the account in the name of e-KYC.
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते जिला​धिकारी आनंद वर्धन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना में डीएम आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें 6 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

चार शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा गया।
पिडऊथसिंहपुर गांव निवासी फेंकू ने गांव के दो लोगों द्वारा ई केवाईसी के नाम पर घर आकर अस्सी हजार रुपये और इसी गांव निवासी रामदेव ने भी इन्हीं दोनों भाइयों द्वारा ई केवाईसी के नाम पर एक लाख रुपये खाते से निकाल लेने की शिकायत किया। इस पर संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 52 शिकायतें राजस्व विभाग तथा 18 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं। शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित रहीं। सभी तहसीलों से कुल 207 मामले आए, जिसमें से 15 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं द्वारा खतौनी में अपना नाम दर्ज न होने की समस्या डीएम के संज्ञान में लाई गई। दोनों शिकायतकर्ता इस समस्या के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर लगा रहे थे।
ग्राम ओटनी निवासी संजय राम पुत्र सोचन राम ने बताया कि उनकी माता की मृत्यु के उपरांत वरासत में उनका नाम दर्ज हो गया था, लेकिन मूल खाते में अभी तक नाम दर्ज नहीं किया गया था।

इसी प्रकार ग्राम खुर्द कर्मी, थाना चिरैयाकोट निवासी राम मूरत पुत्र अच्छोवर का भी तहसीलदार के आदेश वर्ष 2024 के बाद खाते में नाम दर्ज नहीं हो पाया था।
जिलाधिकारी ने दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सदर तहसील मेें संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 37 मामले आए।
घोसी तहसील सभागार में सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 42 फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। जिसमें मौके पर मात्र दो ही शिकायतों का समाधान हो सका। सर्वाधिक 22 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed