फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SIR: Notice to 90 year old voters also

एसआईआर : 90 साल के बुजुर्ग मतदाताओं को भी नोटिस

Tue, 10 Feb 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
SIR: Notice to 90 year old voters also
मधुबन के ब्लाक संसाधन केंद्र पर नोटिस के बाद एसआईआर के लिए जुटे वोटर।संवाद - फोटो : kishatwar news
मधुबन नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को एसआईआर के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई के लिए काफी संख्या में मतदाता पहुंचे। अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 80-90 साल के बुजुर्ग मतदाताओं को भी नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में खीरीकोठा निवासिनी 90 वर्षीय श्रुति देवी, जो चलने में असमर्थ हैं उनको कुर्सी पर बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी गांव की 88 साल की बुधिया देवी को भी नो मैपिंग का नोटिस जारी हुआ है। नोटिस का जवाब देने पहुंचीं। सुनवाई के दौरान मौजूद एईआरओ और उपश्रमायुक्त प्रभात सिंह ने बताया कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा पहले 27 फरवरी तक की तिथि निर्धारित थी, जिसे बढ़ा कर अब 6 मार्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

222 लोगों को नोटिस के जवाब के लिए बुलाया गया। बूथ संख्या 38 पर नो मैपिंग वाले मतदाताओं की संख्या 23 तो वहीं बूथ संख्या 37 पर 199 है। निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।
यहां बीते 20 जनवरी से ही लगातार बीएलओ की तरफ से नोटिस भेजने और फिर उसका जवाब लेने का काम चल रहे है। लगभग 50 प्रतिशत के आसपास नो मैपिंग वाले मतदाता अपना जवाब देने नहीं पहुंचे हैं।

बीएलओ लगातार इनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान अनवारुल हक, सभासद राजकुमार राजभर सहित बीएलओ गौरव जायसवाल, सुमन, कुसुम देवी, तारा, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed