{"_id":"5f1dc78a8ebc3e9fa8338686","slug":"silence-in-the-markets-on-the-second-day-of-the-entire-55-hour-shutdown-mau-news-vns5380646110","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 घंटे की संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 घंटे की संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
मऊ में लॉकडाउन के दौरान रविवार को नगर के मिर्जाहादीपुरा में सड़क पर पसरा सन्नाटा,बंद दुकानें। अम?
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्रदेश सरकार की तरफ से जिले में लागू 55 घंटे की संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को सुबह से पूरे शहर सहित ग्रामीण इलाकों की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। छोटी बड़ी दुकानें बंद रही। सड़कों पर इक्का दुक्का ही लोग चलते नजर आए। संपूर्ण बंदी का पालन कराने के लिए जिले के बैरियरों पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस बैरियर से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोककर पूछताछ करती रही।
प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन की तरफ से जनपद में लागू 55 घंटे की संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को नगर के गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा, मिर्जाहादीपुरा, चौक, बलिया मोड़ सहित मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना सहित प्रमुख बाजारों, चट्टी चौराहा पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग-अपने-अपने घरों में कैद रहे। मेडिकल स्टोर को छोड़ सभी दुकानें बंद रही। संपूर्ण बंदी का जायजा लेने के लिए पुलिस के अधिकारी चक्रमण करते रहे।
घोसी: घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में सन्नाटा की स्थिति रही। नगर सहित आस पास की दुकानें बंद रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। संपूर्ण बंदी का पालन कराने के लिए पुलिस चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
बढुआगोदाम: प्रदेश सरकार की तरफ से 55 घंटे के संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को क्षेत्र के डुमरांव, बढुआगोदाम, ताजोपुर, बकवल सहित विभिन्न बाजारों में दुकानें बंद रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
रानीपुर: प्रदेश सरकार की तरफ से लागू संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन क्षेत्र के मिर्जापुर, पलिगढ़, खुरहट, पलिया, काझा, रानीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की बाजारों में दुकानें बंद रही। सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस चक्रमण करती रही।