फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Showpiece made automatic ladder at Mau Junction

मऊ जंक्शन पर शोपीस बनी स्वचालित सीढ़ी

Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Showpiece made automatic ladder at Mau Junction
मऊ। केंद्र सरकार की तरफ से नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर बहाल की गई आधुनिक सुविधाओं का लाभ जनपदवासियों को मिलता नजर नहीं आ रहा है। मऊ जंक्शन पर लाखों रुपये की लागत से बना एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) के आए दिन बंद होने से यात्रियों के सामने परेशानी का कारण बन गया है। एस्केलेटर का संचालन नियमित नहीं होने के कारण रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों तथा दिव्यांगों को उठानी पड़ रही है। लोगों ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर एस्केलेटर को नियमित तौर पर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन पर जब स्वचालित सीढ़ी का निर्माण कराया गया था, तो लोगों में बेहतर सुविधा की आस जगी, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते रेलयात्रियों के सपने पर ग्रहण लग गया है। स्वचालित सीढ़ी का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। आए दिन तकनीकी खामी के चलते स्वचालित सीढ़ी बंद होने के चलते लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे परेशानी महिलाओं, बुजुर्गो तथा बुजुर्गो को उठानी पड़ रही है। इस संबंध में मधुबन से ट्रेन पकड़ने आए रेलयात्री मनोज कुमार सिंह, घोसी से कुलदीप कुमार, बृजबिहारी प्रसाद का कहना था कि स्वचालित सीढ़ी बंद मिली। इससे प्लेटफार्म तक पहुंचने में असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में ताजोपुर से आईं सुनीता देवी का कहना था कि स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी तो बनी है, लेकिन सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्लेटफार्म तक पहुुंचने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed