{"_id":"650601b3f4c9f66e2b08bb94","slug":"show-caution-in-handling-complaints-mau-news-c-295-1-mau1001-2521-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिकायतों के निपटाने में दिखाएं सजगता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिकायतों के निपटाने में दिखाएं सजगता
विज्ञापन
मऊ। आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के साथ ही शिकायतकर्ता से बात की जाए। निस्तारण से संतुष्ट होने यह नहीं को लेकर बातचीत कर पता लगाया जाए। यह बातें अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने शनिवार को कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों के साथ आईजीआरएस के प्रकरणों को लेकर बैठक में कही। कहा कि गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतें मुख्यतः राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य आदि प्रमुख विभागों से संबंधित होती हैं। इसलिए इन विभागों के कार्यालय अध्यक्ष शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं।
उन्होंने जनसुनवाई के दौरान ही आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की निस्तारण की स्थिति का आकलन करने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा शिकायतकर्ता से वार्ता करने तथा शिकायतों के निस्तारण न होने की स्थिति में कारण सहित शिकायतकर्ता को अवगत कराने के लिए कहा। जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके। बैठक के दौरान ही कई विभागों द्वारा पूर्व में लगाई गई असंतोषजनक आख्या प्रेषित करने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अपर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को शासन की प्राथमिकता को देखते हुए आगे भी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देने के साथ ही आवश्यक होने पर वेतन रोकने एवं निलंबन जैसी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।इस दौरान जनपद के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।