फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shot fired at lineman who went to rectify fault

Mau News: फाल्ट सुधारने गए लाइनमैन पर चलाई गोली

Thu, 15 Jun 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shot fired at lineman who went to rectify fault
मुहम्मदाबाद गोहाना। क्षेत्र के खातीबहा गांव में बुधवार की देर शाम फाल्ट सुधारने गए लाइनमैन से विवाद होने पर एक युवक ने कट्टे से गोली चला दी। संयोग अच्छा था कि लाइनमैन को गोली नहीं लगी। किसी तरह से लाइनमैन गांव से निकलकर उपकेंद्र पहुंचा और अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने उत्तरी फीडर की आपूर्ति बंद कर दी। सुबह पुलिस ने पहुंचकर कर्मचारियों को समझाया और आपूर्ति बहाल कराई। वहीं, पीड़ित लाइनमैन ने आरोपी के खिलाफ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तहरीर दी है। करहां विद्युत उपकेंद्र पर हाफिजपुर गांव निवासी कोमल राम लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। बुधवार की शाम करीब आठ बजे उत्तरी फीडर से जुड़े खातीबहा गांव में फाल्ट दुरुस्त करने के लिए लाइनमैन कोमलराम पहुंचे। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि मरम्मत के दौरान एक युवक उनके साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथापाई भी की। इसी बीच युवक ने तमंचे से लाइनमैन पर फायर कर दिया लेकिन संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी। घटना की जानकारी विद्युत कर्मियों को मिली उन्होंने उत्तरी फीडर की आपूर्ति ठप कर दी। मामले में कोतवाल संजय कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट-
------
19 घंटे तक गुल रही एक दर्जन गांवों की बिजली
मुहम्मदाबाद गोहना। करहां विद्युत उपकेंद्र के उत्तरी फीडर से जुड़े मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के भुजही, खातिबहा, अन्नुपार, सौस्रवा, गुल्लीगढ़, देवरिया, सैदपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में बुधवार की दोपहर दो बजे फाल्ट के चलते गुल हो गई थी। मरम्मत के लिए लाइनमैन कोमल राम खातीबहा गांव पहुंचा था, जहां विवाद होने पर युवक ने गोली चला दी। इसके बाद काम छोड़कर लाइनमैन के लौट जाने से इन गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इस तरह 19 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल होने के कारण हजारों ग्रामीण परेशान रहे। गर्मी में बिजली के बिना रात में लोगों की नींद हराम हो गई वहीं, शाम को और सुबह पानी के संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed