{"_id":"61c4bec50734f4426c6342b1","slug":"shops-will-be-seen-in-one-color-one-form-at-hindustan-tirahe-mau-news-vns6295977171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान तिराहे पर एक रंग, एक स्वरूप में दिखेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुस्तान तिराहे पर एक रंग, एक स्वरूप में दिखेंगी दुकानें
विज्ञापन
मऊ। शहर के प्रमुख तिराहों-चौराहों के सुंदरीकरण के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कवायद तेज कर दी गई है। इसी क्रम में डीएम अमित सिंह बंसल ने अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अपना मऊ तिराहा (ढेकुलिया) हिंदुस्तान तिराहा (मिर्जाहादीपुरा), कल्पनाथ राय तिराहा (आजमगढ़ मोड़) तथा भारत माता तिराहा (गाजीपुर तिराहा) का निरीक्षण कर सुंदरीकरण तथा यातायात की समस्या के समाधान के लिए खाका तैयार किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि जिलाधिकारी ने निर्देश के क्रम में अपना मऊ तिराहा जहां सेल्फी प्वाइंट अर्धवृत्त आकार रूप में बनाया जाएगा। बीच में लोटस तालाब, प्राकृतिक सुंदरता के लिए छोटे-छोटे पहाड़ और सुंदर वृक्ष के साथ एक कैंटीन भी बनेगा। वहीं हिंदुस्तान तिराहा के मध्य में तिरंगा फहराया जाएगा। किनारे की दुकानों को एक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। दुकानों के रंग में एकरूपता रखते हुए एक स्वरूप सुनिश्चित किए जाएगा।
उधर, कल्पनाथ राय तिराहे से पुलिस बूथ और ट्रांसफार्मर को हटाकर, नगर पालिका की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर चौराहे को चौड़ा एवं यातायात की दृष्टि से सुगम बनाया जाएगा। भारत माता चौक से ट्रांसफार्मर, पुलिस बूथ, पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा को स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही तिराहे की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। यहां मध्य में 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर तिरंगा भी फहराया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा, ईओ दिनेश कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, इंजीनियर विनियमित क्षेत्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि शहर के प्रमुख तिराहों-चौराहों को सुंदर बनाने के लिए कवायद प्रारंभ की गई है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही बहुत जल्द इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।