फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shops shops in settlements

बस्तियों में पहुंचीं शराब की दूकानें

Sun, 02 Apr 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sun, 02 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shops shops in settlements
Shops shops in settlements

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाइवे से हटाई गई शराब की दूकानें आस पास बस्तियों में खोल दी गई हैं। लेकिन बस्ती वाले इसे मुसीबत मानकर विरोध जता रहे हैं। जिले में कई स्थानों पर इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। अब जिला प्रशासन के समक्ष अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। लाइसेंसी शराब की दूकानों के लाइसेंसियों के समक्ष अब आसमान से गिरा तो खजूर पर अटका वाली स्थिति बन गई है। सदर तहसील क्षेत्र के सरायलखंसी थाने के बढुआगोदाम में अंग्रेजी, देशी और बीयर की तीन लाइसेंसी दूकानें थीं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में इन तीनों दूकानों को हटा दिया गया। लाइसेंसी इन दूकानों को पास में ही बस्ती में शिफ्ट करने की तैयारी में हैं। इसकी जानकारी बस्ती वालों को हुई तो बस्ती की काफी महिलाएं नई जगह वाली दूकानों के समक्ष एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।उधर घोसी नगर से सटे घोसी मधुबन मार्ग पर मानिकपुर असना गांव के सैकड़ों नागरिकों  ने रविवार को गांव में नई खोली जा रही शराब की लाइसें सी  दूकानों के विरोध में मानिकपुर असना गांव के  सैकड़ों लोग समाजसेवी नाजिम इरफ़ान अहमद तथा प्रधान रेयाज दारा,समाज सेवी इमरान व  किसान नेता हिसामुद्दीन  के नेतृत्व में रविवार  को कोतवाली पहुंच कर गांव में पूर्व में स्थापित देशी  शराब की दूकान तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में खोली गई देशी शराब और वीयर शाप को लेकर  कोतवाली पहुंच रोष जताया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी घोसी से मांग किया  इन्हें मस्जिद और  विद्यालयों से 500 मीटर दूर स्थापित कराया जाय। कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपागंज कस्वा के ओडियाना बाजार स्थित राजगद्दी के मैदान में वियर की दुकान  खुलने को लेकर कस्वेवासी दुर्गा पूजा समिति के लोग  काफी आक्रोशित हैं ।रविवार को कस्वे के लोगों ने  विरोध प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि  उक्त बाजार में तीन दिन साप्ताहिक बाजार लगने के अलावा हिन्दू धर्म के सभी  कार्य संपन्न होते हैं। इसे लेकर दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने जिलाधिकारी  के संबोधित प्रार्थनापत्र थानाध्यक्ष को सौंपा और इसे अन्यत्र खोलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed