{"_id":"612a76038ebc3e79f17d9caa","slug":"shops-decorated-in-the-markets-for-janmashtami-mau-news-vns608504247","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में सजी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में सजी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ पूरे जिले में सोमवार को धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे लेकर बाजारों में कान्हा की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और मुर्तियां बिक रही हैं। खरीदारी के लिए बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही है। श्रद्धालुओं ने पूरी तैयारियां शुरू कर दी है। बाजारों में भगवान कृष्ण की सुंदर एवं आकर्षक मूर्तियों की दुकानों पर भीड़ लगने लगी है। कान्हा की पोशाकों की सबसे ज्यादा मांग है। अभी से लोग बच्चों को कान्हा व राधा की पोशाकें पहनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। नगर के आजमगढ़ मोड़, अलीबिल्डिंग, सदर चौक के पास दुकानें सजी हैं। कान्हा व राधा की पोशाक दुकानों पर 50 रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक बिक रही हैं। सोमवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। वहीं मंदिरों में जन्माष्टमी के लिए तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। मंदिरों की साफ सफाई और सजावट की जा रही है। मुहल्लों में झांकियां सजाने के लिए श्रद्धालु अभी से तैयारी में जुटे हैं।
नगर स्थित मुन्नी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुरातन छात्र परिषद के महामंत्री डा. अंबरीश दुबे ने कहा कि सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से सीख लेने की जरूरत है। इस दौरान सुनील कुमार गुप्ता, शशांक अग्रवाल, सौरभ मणि, राधाकृष्ण सोनकर, प्रकाश पांडेय तथा जय सिंह आदि रहे।