फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   shops closed

जरूरी चीजों को छोड़ बंद रहीं अन्य दुकानें

Tue, 24 Mar 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
shops closed
नगर के सहादतपुरा मार्केट में मंगलवार को बंद दुकानें। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में मंगलवार को लॉक डाउन न होने के बाद भी अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति रही। इस दौरान नगर से लेकर ग्रामीणांचल तक सिर्फ दवा, फल, सब्जी के साथ किराना की दुुकानें खुल रहीं। आजमगढ़ से जुड़े मऊ जिले की सीमा पर दोनों जिलेे की फोर्स तैनात थी। जगह-जगह वाहनों को रोककर पुलिस पूछताछ कर रही थी। इस दौरान मौज मस्ती क लिए निकले लोगों को पुलिस ने रोका और वाहन चालान किया। इस दौरान पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा था। शहर से सात किसी की दूरी पर बढ़ुआ गोदाम पर मौजूद गाजीपुर जिले की सीमा पर सराय लखंसी थाने की पुलिस तैनात रही। यहां गुजरने वाले वाहनों को रोकर पूछताछ कर रही थी। यही हाल संस्कृत पाठशाला पर रहा। चौकी प्रभारी संस्कृत पाठशाला राम सजन नागर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। साथ ही पैदल चलने वालों से हाथ जोड़कर निवेदन किए कि वह अपने-अपने घरों में रहें। यातायात निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला भी बिना किसी कार्य के घर से निकले लोगों के वाहनों का चालान और सीज किया। मुहम्मदाबाद गोहना : बिना लॉक डाउन घोषणा के ही कस्बा में बंदी रही। बाहर से आने वाले लोगों को पुलिस ने वापस कर दिया। कुछ आवश्यक सेवाओं मेडिकल, केराना और सब्जी की दुकानों को छोड़कर पूरे कस्बे में सन्नाटा रहा। सुबह दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोला था इस बीच कोतवाल नीरज कुमार पाठक मय फोर्स दुकान पर पहुंचे और जिलाधिकारी के आदेश की जानकारी देते हुए दुकानों को बंद कराया। उप जिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर क्षेत्राधिकारी नंदलाल पूरे कसबे में भ्रमण करते रहे। अमिला : बाजार के साथ भटमीला, बोझी बाजार पूरी तरह बंद रहे। सिर्फ मेडिकल हाल को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। वहीं, बोझी बाजार में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी स्थगित कर दिया गया। रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, कांझा, पलिया, फतेहपुर, सहित विभिन बाजारों में पूर्ण बंदी रही। बढुआ गोदाम : मंगलवार को पूरे बाजार में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed