फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   shops close

जिला प्रशासन ने बंद कराई दुकानें

Mon, 23 Mar 2020 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
shops close
पुलिस की अपील के बाद नगर के अली बिल्डिंग मार्केट में दुकानों के बंद होने के बाद मार्केट से बाहर नि? - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना वायरस की दहशत और संक्रमित लोगों को रोकने के लिए जिले को लॉक डाउन तो नहीं किया गया है। लेकिन लोग सड़कों पर कम निकले इसकी व्यवस्था करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की सख्ती से शहर से लेकर देहात तक ‘लॉक डाउन’ जैसा ही रहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने शहर की मेडिकल और किराना की दुकानों को छोड़ अन्य सभी को बंद कराया तो ग्रामीणांचल में एसडीएम के नेतृत्व में इस कार्य को करने का आदेश डीएम ने जारी किया। इसके अलावा मंडल मुख्यालय लॉक डाउन होने पर आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर पट्टी गांव के पास फोर्स तैनात की गई। जो आने जाने वाले वाहनों को रोककर वहां से सिर्फ जरूरतमंदों को जाने दे रही थी। डीएम ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले में अभी कोरोना के लक्षण नहीं मिले है, फिर भी एहतियात बरता जा रहा है। इसके लिए आवश्यक है कि शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक कम से कम दुकानें खुलें, ताकि कम से कम लोग बाहर निकले। यदि जिले के लोग प्रशासन का सहयोग नहीं किए तो यहां भी लॉक डाउन करना होगा। ऐसे में सभी सहयोग करें, तो मऊ को कोरोना मुक्त किया जा सकेगा। डीएम ने सभी से अपील किया कि बाहर से आने वाले लोगों की सूचना तत्काल दें। बोले 31 मार्च तक आटो संचालन भी बंद किया जाएगा। इसके लिए एआरटीओ को आदेश दिया गया है।मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में भय होना लाजमी है, लेकिन ऐसा भी नहीं है खांसी, जुकाम होने पर व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है। बोले बाहर से आने वाला व्यक्ति खुद को 15 दिन के लिए घर के किसी कमरे में आइसोलेट हो जाए। इस दरम्यान उसके अंदर यदि ऐसे लक्षण दिखाई पड़े तो तत्काल अस्पताल पर संपर्क करें। बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच स्वास्थ्य टीम के द्वारा की जा रही है। बोले मास्क न मिलें तो रुमाल से मुंह बांध लें, बोले नींबू, फिटकरी स्प्रीट मिलाकर घर पर खुद से सैनिटाइजर बना सकते हैं।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस अपरिहार्य परिस्थिति में जनता धैर्य से काम लें। जिला और पुलिस प्रशासन यदि कोई भी कदम उठा रहा तो उनकी भलाई के लिए। बोले कम से कम लोगों की भीड़ जमा हो इसके लिए प्रशासन उन दुकानों को बंद करा रहा, जिन सामानों की जरूरत दैनिक दिनचर्या में नहीं होती। बोले उस परिवार की मदद डायल 112 और पुलिस की गाड़ियां करेंगी। लेकिन इस सुविधा का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोले इस परिस्थिति में यदि कोई किसी तरह की अफवाह फैलाते मिला तो उसके विरुद्घ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed