{"_id":"5966665a4f1c1b45048b46e9","slug":"shoppers-kept-closed-in-protest-against-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी दूकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी दूकानें
mau news
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मऊ ंद के दौरान रौजा पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते व्यापारी नेता डा.रामगोपाल गुप्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के विरोध में सड़क पर उतरे मऊ कुटीर उद्योग के आह्वान पर बुधवार को सभी व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों और बुनकरों ने भारी संख्या में सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर क्षेत्र में चाय पान से लेकर सभी छोटे-बड़े व्यापार पूरी तरह से बंद रहें। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
मऊ बंद के क्रम में अजहर फैजी के नेतृत्व में और डोमनपुरा स्थित फैजी गेट से आसिफ प्रकाश शहीद जमाल के नेतृत्व में भारी संख्या में बुनकर, व्यापारी जीएसटी विरोधी नारे लगाते हुए दुपहिया वाहनों तथा पैदल जुलूस बनाकर बंद कराते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान व्यापार मंडल के रामगोपाल गुप्त, अकरम प्रीमीयर, मौलवी इकबाल, मौलवी मुस्तफा, परवेज आदि के लाउडस्पीकर के माध्यम से दूकानदारों को अपनी-अपनी दूकानों को बंद करने का निवेदन करते रहे।नगर के मुहल्ले-मुहल्ले से टोलियों के रुप में भी बुनकर व व्यापारी सड़क पर आकर जुलूस में शामिल हो गए।जुलूस नगर में घूमते हुए पुन: रौजा स्थित कौड़ी बिल्डिंग पर आकर सभी में तब्दील हो गया। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि साड़ी और कपड़ा व्यवसाय पर लगाए गए जीएसटी से मऊ का बुनकरी सनत खतरे में आ गया है। हम सभी मिलकर जीएसटी के हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। शफीक डायमंड ने कहा कि बुनियादी वस्तु कपड़ों पर कर लगाना बिल्कुल अनुचित है। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के महासचिव जमाल अर्पण ने कहा कि जीएसटी काला कानून से बड़े-बड़े पूंजीपतियों को बढ़ावा मिलेगा। संगठन के अध्यक्ष हाजी मुख्तार ने कहा कि आप सभी इस जीएसटी के विरोध में जो ऐतिहासिक प्रदर्शन किया हैवह काबिलेतारीफ है।व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर ओमर तथा अजय साहू ने कहा कि जब तक साड़ी तथा कपड़े पर जीएसटी जब तक नहीं हटता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अंत में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सभा को पूर्वपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी,इकबाल मुहम्मदी, शमसुल चौधरी, रितेश अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। धरने में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री सुरेश कल्यानिया, ज्याउल रहमान, शकील, कैलाश जायसवाल, असफाक, शमीम, अजमल, हाजी मसूद, इकबाल चंदेरी, दिलीप कुमार, संतोष गुप्त आदि शामिल रहे।