फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shopkeepers who came to stall fearing opposition from teachers absconding in mau

शिक्षकों के विरोध की आशंका से स्टाल लगाने आए दुकानदार फरार

Tue, 28 Jul 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers who came to stall fearing opposition from teachers absconding in mau
अमिला। कस्बा स्थित बीआरसी बड़रांव पर मंगलवार को आयोजित स्पोर्ट्स मेले में शिक्षकों के हंगामा की आशंका से स्टाल लगाने वाले दुकानदार फरार हो गए। स्टाल न लगने से मौके पर पहुंचे कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में खेल सामग्री के लिए विद्यालय प्रबंध समिति को बजट जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय में पांच हजार तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में 10 हजार रुपये खेल उपकरण खरीदने पर खर्च किया जाना है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को अमिला स्थित बड़रांव बीआरसी परिसर में स्पोर्ट्स मेले का आयोजन किया गया था। विभिन्न फर्मों को स्टाल लगाया जाना था। विगत सोमवार को रतनपुरा ब्लॉक के बीआरसी पर घटिया खेल उपकरण मामले को लेकर शिक्षकों ने हंगामा किया था। घटना के मद्देनजर मंगलवार को शिक्षकों के विरोध की संभावना से स्पोर्ट्स मेले में स्टाल लगाने आए दुकानदार फरार हो गए। तय समय पर कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बीआरसी पहुंचे, लेकिन स्टाल न लगने से बैरंग लौट गए। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय का कहना था कि मौसम को देखते हुए मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया। अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed