फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shopkeepers protested for not registering a theft case

Mau News: चोरी का मुकदमा दर्ज न करने पर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Sat, 05 Jul 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protested for not registering a theft case
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमथरी बाजार के रहने वाले दुकानदारों ने शुक्रवार को चिरैयाकोट पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गत दिनों चोरी होने के बाद अब तक पुलिस द्वारा मुकदमा नहीं दर्ज किया है। विरोध प्रदर्शन करने वाले में व्यापार मंडल कमथरी अध्यक्ष शोभनाथ कश्यप, बबलू गुप्ता, लाल बहादुर, रामकृष्ण राम, अनिल कुमार, लकी वर्मा आदि ने कहा कि कस्बा में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते बुधवार की रात हुई तीन दुकानों की चोरियों में पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज किया। उधर इस मामले में चिरैयाकोट थानाअध्यक्ष योगेश यादव का कहना है कि आज मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, कल किसी कारण से मामला दर्ज नहीं हो सका था। पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed