फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shopkeepers must adhere to social distancing: DM

दुकानदार सोशल डिस्टेसिंग का अनिवार्य रूप से करे पालन:डीएम

Tue, 26 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers must adhere to social distancing: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार की देेर शाम जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिले में आने वाले प्रवासियों का डाटा एकत्रित करने के साथ दुकानें खुलने पर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने का निर्देश डीएम ने अधिकारियों को दिया। बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में नियमों एवं शर्तो के साथ विभिन्न दुकानें खोली जा रही हैं। जिसकी समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है। बोले कि जिस भी दुकानदार द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करता नहीं पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि जिले में चार पहिया वाहन में केवल दो व्यक्ति तथा बाइक पर एक ही व्यक्ति चल सकेगा। जबकि इमरजेंसी में बाइक पर दो लोग जा सकते है, लेकिन पीछे बैठने वाले व्यक्ति या महिला को हेलमेट लगाने के साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। बोले कि उप जिलाधिकारी सदर अतुल वत्स द्वारा प्रवासी मजदूरों के आने तथा उनके डिटेल समस्त तहसील स्तर पर रखा जाएगा। आगे बताया कि आने वाले श्रमिकों को जनपद स्तर पर ही रोजगार देने की प्रक्रिया चलायी जायेगी, जिसके लिए यह जरूरी है कि प्रवासी मजदूरों के आधार नंबर, खाता नम्बर, तथा किस प्रदेश या जनपद से आये हैं और किस क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव समस्त जानकारी जन सेवा केंद्रो पर दी जानी है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आने वाले प्रवासी मजदूरों के समस्त जानकारी को रजिस्टर बनाकार नोट करें। जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये। जन सुनवाई पर आ रही शिकायतों का भी निस्तारण करते रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है जिसमें मऊ जनपद की रिपोर्टिंग की प्रदेश स्तर पर सराहना की गयी है। बैठक में सीडीओ रामसिंह वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज, अपर जिलाधिकारी कोहरि सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed