फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shopkeepers baffle shoppers

चेकिंग अभियान से दुकानदारों में खलबली

Tue, 17 Jul 2018 12:05 AM IST
mau
mau Updated Tue, 17 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers baffle shoppers
प्रतिबंध के बाद नगर स्थित सब्जी मंडी में चेकिंग अभियान चलाते नगर पालिका कर्मचारी और अधिकारी। - फोटो : mau
नगर में पॉलिथीन पर रोक की शुरुआत सोमवार से हो गई। नगर पालिका प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाते हुए  दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सात किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। हालांकि टीम ने पहले दिन दुकानदारों पर कोई जुर्माना नहीं लगाते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया। कहा कि अगली बार पकड़े गए तो जुर्माने से नहीं बचेंगे। जबकि बाजार में सामान खरीद रहे लोगों से भी पॉलिथीन का प्रयोग न करने और झोला लेकर चलने की अपील की। उधर, नगर पंचायतों में अभियान न चलने से क्षेत्रों में धड़ल्ले से पॉलिथीन का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका के सफाई निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सोमवार की दोपहर 12 बजे नगर के घास बाजार, सब्जी मंडी, धोबिया इमली रोड, सदर चौक, दालमंडी, भूरा बाजार में चेकिंग अभियान के तहत दुकानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान सब्जी मंडी, भूरा बाजार में कुछ व्यापारियों के पास से करीब 7 किलो 50 माइक्रॉन की पॉलिथीन जब्त करने के साथ टीम ने दुबारा पॉलिथीन मिलने पर 50 हजार रुपए तक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। इससे पहले नगर पालिका कार्यालय में सुबह 11 बजे अमानक पॉलिथीन पर कारगर प्रतिबंध के लिए कार्रवाई को लेकर बैठक हुई। इसके बाद गठित टीम ने बाजारों में छापेमारी की। हालांकि अभियान के पहले दिन ही नगर पालिका के कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर हो गई। छापेमारी की सूचना लीक होने के चलते टीम को 7 किलो पॉलिथीन ही मिल सकी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अगर सूचना लीक नहीं होती तो टीम को छापेमारी में 50 किलो तक पॉलिथीन  मिलने की उम्मीद थी। टीम ने कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और ग्राहकों से पॉलिथीन के बजाए कपड़े और कागज के थैले प्रयोग करने की अपील की। दुकानदारों से किसी भी तरह की पॉलिथीन न बेचने और प्रयोग न करने के लिए कहा गया। प्रभारी सफाई निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उधर, नगर निकाय घोसी, मधुबन,  मुहम्मदाबाद, कोपागंज, वलीदपुर, चिरैयाकोट, दोहरीघाट और अदरी में अभियान नहीं चलाया गया। नतीजतन,  बाजारों में धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed