फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shop fire, goods worth lakhs reduced to ashes

Mau News: दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

Mon, 13 Mar 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shop fire, goods worth lakhs reduced to ashes
सकलडीहा रोड पर स्टेशनरी के दुकान में सोमवार को शार्टसर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बिछड़ी निवासी चंदन विश्वकर्मा की सकलडीहा रोड पर स्टेशनरी व कंप्यूटर की दुकान है। सोमवार को दुकान बंद कर चंदन वाराणसी चला गया। दोपहर में शॉर्टसर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से सटे घर में चंदन की माता बिंदु व भांजे बिट्टू (12) और छह वर्षीय गोगो फंस गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को देकर दोनों बच्चों के साथ महिला को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे कंप्यूटर, इनवर्टर, प्रिंटर, काउंटर, आलमारी, फ्रिज, पंखा, बैटरी, कॉपी, किताब, कलम सहित स्टेशनरी के लगभग ढाई लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed