फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shop fire, clothes burnt

दुकान में लगी आग, कपड़े जले

Tue, 30 Mar 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Shop fire, clothes burnt
इंदारा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा खुर्द बाजार में सोमवार की आधी रात लगभग 12:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आगलगी में लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। आसपास लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चोरपा निवासी अंजू राय के मकान में अनिल कुमार निवासी कोपागंज थाना के अदरी देहात डाडा किराए पर कपड़े की दुकान चलाता है। होली पर अनिल कुमार रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चला आया। सोमवार की देर रात 12:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगल बगल के लोग धुंआ देखकर दुकान के तरफ बड़े तो देखा कि दुकान में आग लगी है। लोगों ने दुकान मालिक को मोबाइल से सूचना दिया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के सारे कपड़े और सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने करीब 3 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने आग की लपटों पर काबू पाया। घटना की सूचना हल्के के लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed