फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shiva procession came out under tight security, the city echoed with chants of Har Har Mahadev

Mau News: कड़ी सुरक्षा में निकली शिव बरात, हर-हर महादेव से गूंजा नगर

Tue, 17 Feb 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shiva procession came out under tight security, the city echoed with chants of Har Har Mahadev
कोपागंज में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल ​शिवभक्त।संवाद - फोटो : संवाद
महाशिवरात्रि पर रविवार की रात नगर में आस्था और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिव बारात गाजे-बाजे, डीजे और भक्ति गीतों के साथ धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

शिवभक्त रंग-गुलाल उड़ाते हुए और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए बरात में शामिल हुए। बारात मुख्य चौक से प्रारंभ होकर भरत मिलाप चौक होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
विज्ञापन

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरकते नजर आए। महिलाएं मंगलगीत गाती रहीं। देर रात शिव बारात गौरीशंकर मंदिर पहुंची, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिव-पार्वती विवाह की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह गीतों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर ‘बोल-बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। शिव बारात को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी रविन्द्र नाथ राय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न होने पर लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed