फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shiv devotees will perform Jalabhishek in pagodas today

शिवालयों में आज शिवभक्त करेेंगे जलाभिषेक

Sun, 17 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shiv devotees will perform Jalabhishek in pagodas today
सावन माह के पहले सोमवार को लेकर रविवार को नगर के गायघाट पर हुई सजावट।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सावन के पहले सोमवार पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के शिवालयों में शिवभक्त महादेव का जलाभिषेक करेेंगे। रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कांवड़ियों के जत्थे गाजीपुर गंगा जल लाने के लिए रवाना हुए। सोमवार को इसी जल से वह शिव का जलाभिषेक करेंगे। उधर, प्रमुख मंदिरों पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के शिव मंदिरों पर सावन के पहले सोमवार को तड़के से ही श्रद्धालुओं का रेला लगेगा। रविवार को पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठिया टोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बाल निकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों को सजाने का कार्य पूरा कर लिया गया। भजन कीर्तन भी यहां शुरू हो गया। उधर, विभिन्न मुहल्लों के 50 से अधिक कांवड़ियों ने शीतला माता धाम परिसर स्थित शिव मंदिर पर मत्था टेका और बाबा धाम जबकि कुछ गाजीपुर रवाना हुए। बढुआगोदाम : क्षेत्र से गाजीपुर के लिए शिवभक्तों की टोली रवाना हुई। मधुबन: सावन के पहले सोमवार को मौके पर क्षेत्र के शिवपुर पांती शिवमंदिर पर भारी संख्या में शिवभक्त भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। अमिला : बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दर्जनों कांवड़िए शिव मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद झारखंड स्थित बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व पूर्वी चौक से पुरोहित चंद्रसेन पाण्डेय के नेतृत्व में विधि पूर्वक पूजनो प्रांत हर हर महादेव के बीच गाड़ियों ने प्रस्थान किया। इस दौरान धर्मेंद्रसाहू, आशीष, चंदन, पवन, अरविंद, तार बाबू, जगरनाथ पांडेय, संजीव मौजूद रहे।

सावन माह में रविवार को नगर के बालनिकेतन से बाबा धाम को रवाना होते कांवरिया।संवाद

सावन माह में रविवार को नगर के बालनिकेतन से बाबा धाम को रवाना होते कांवरिया।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed