फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shia community mourns the assassination of religious leader Khamenei, will not celebrate Eid this year

Mau News: धर्मगुरु खामेनेई की हत्या पर शिया समुदाय में शोक, इस बार नहीं मनाएंगे ईद

Thu, 19 Mar 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shia community mourns the assassination of religious leader Khamenei, will not celebrate Eid this year
ईरान के प्रमुख शिया धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित हत्या के बाद शिया समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। घोसी क्षेत्र के शिया समुदाय के लोगों ने बैठक कर वर्ष 2026 में ईद न मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

समुदाय के लोगों ने कहा कि धर्मगुरु के सम्मान और शोक स्वरूप 40 दिनों तक मातम मनाया जाएगा और इसी कारण इस साल पारंपरिक रूप से ईद की खुशियां नहीं मनाई जाएंगी।
विज्ञापन

मौलाना अहमद अब्बास ने घटना को मानवता के लिए दुखद बताते हुए कहा कि किसी भी धर्मगुरु या निर्दोष व्यक्ति की हत्या की खबर पूरे समाज के लिए गहरी पीड़ा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आफताब अहमद ने कहा कि यह घटना मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। ऐसे कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकते।
वहीं मौलाना सैयद अली फकरी ने कहा कि दुनिया में शांति, न्याय और इंसाफ की स्थापना के लिए सभी देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।
लोगों ने दिवंगत धर्मगुरु की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर आफताब अहमद, मेहंदी हुसैनी, मौलाना मुजाहिर हुसैन, मौलाना अहमद अब्बास, मौलाना नसीमुल हसन, अली रजा, शब्बीर हसन, अलमदार हुसैन, काजिम मजहरी, जरगाम हैदर, कौशर अली, शम्सुल हसन, मौलाना सैय्यद अली फकरी सहित बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed