फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sheetla Mata temple will be a unique temple of Purvanchal: Sanjay

शीतला माता का मंदिर पूर्वांचल का अद्वितीय मंदिर होगा : संजय

Sun, 22 Feb 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sheetla Mata temple will be a unique temple of Purvanchal: Sanjay
मऊ। नगर के शीतला माता धाम परिसर स्थित हॉल में रविवार को मंदिर निर्माण को लेकर व्यवस्था समिति के साथ लोगों की बैठक हुई। श्री शीतला माता धाम समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि श्री शीतला माता धाम को दिव्यता और भव्यता प्रदान करने के लिए धाम समिति पूर्ण रूप से संकल्पित है।
विज्ञापन

माता रानी का मंदिर पूर्वांचल का अद्वितीय मंदिर होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में जिले के सभी लोगों की तन मन धन से सहभागिता और मंदिर निर्माण में सभी के सुझाव के लिए बैठक की गई है। इसमें दानदाताओं का व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए सहयोग देने वाले राजा आनंद ज्योति सिंह, कांग्रेस नेत्री पूजा राय, गिरधर अग्रवाल, अमर सिंह कुशवाहा, सुंदर खंडेलवाल महेश वर्मा, रामकेर विश्वकर्मा, मनीष वर्मा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते हुए मंदिर समिति के सेक्रेटरी डॉ राम गोपाल गुप्त ने कहा कि मंदिर का पुनर्निर्माण मां शीतला की कृपा तथा जनपद के सभी जन मानस के सहयोग के साथ ही जीवन की गाढ़ी कमाई के अंशदान से मूर्त रूप लेगा।

समारोह को समिति के संरक्षक भरतलाल राही, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ,राजेश राय, विजय अग्रवाल, अजय सर्राफ ,अमर सिंह कुशवाहा, दिनेश बरनवाल ,श्रीराम जायसवाल, राकेश गर्ग, महेश वर्मा आदि ने संबोधित किया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से उमाशंकर चौरसिया,मीना अग्रवाल, महातम यादव, दीनबंधु उपाध्याय, राम अवध सिंह, रवि प्रकाश बरनवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed