{"_id":"5867f9624f1c1b3f7aeeb21e","slug":"sharing-agreement-had-dessert-khuushi","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते पर मिठाई बांटकर जताई खुुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते पर मिठाई बांटकर जताई खुुशी
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
पार्टी में अखिलेश यादव की वापसी पर मिठाई खिलाते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में शनिवार की शाम को जैसे ही समझौते की बात आई सभी ने मिठाई बांटकर खुशी का भी इजहार किया।
इससे पहले पार्टी के दो फाड़ होने की घोषणा से कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में सड़क पर आ गए। कार्यकर्ताओं ने जहां अखिलेश यादव के पक्ष में जुलूस निकाला वहीं शिवपाल यादव का पुतला फूंककर आक्रोश भी प्रकट किया।
समाजवादी पार्टी में काफी दिनों से चल रही रार को लेकर सपा कार्यकर्ता विचलित नजर आ रहे हैं। बार-बार की इस रार में कार्यकर्ता भी असमंजस में है कि किसके साथ खुल कर जाएं और किसके साथ न जाएं। कोई मुलायम सिंह यादव को आदर्श मानकर अखिलेश के पक्ष में है तो कोई मुलायम को लेकर शिवपाल के साथ पार्टी के भविष्य पर सवाल खड़ा कर रहा है।
शुक्रवार को जैसे ही पार्टी में दो फाड़ की बात प्रकाश में आई अखिलेश समर्थक सड़क पर उतर आए और उनके पक्ष में नारेबाजी करने लगे। युवा कार्यकर्ता यह जवानी तेरे नाम, अखिलेश यादव पर कुर्बान का नारा भी लगाने लगे। शनिवार को सपा नेता धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का पुतला भी फूंका वहीं जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने समझौता होने की बात पर शनिवार की शाम को मिठाई खिलाकर एक खुशी प्रकट किया। इस दौरान मुख्य रूप से देवेंद्र यादव, रविकांत चौबे, गौरव पांडेय, पप्पू यादव, धमेंद्र यादव, रितेश सिंह, नागेंद्र यादव, अजय आदि रहे।