मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से बृहस्पतिवार को शहर क्षेत्र के रोडवेज सहादतपुरा ,पुलिस लाइन, बढुवा गोदाम तथा पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों में मास्क का वितरण किया। साथ ही गरीब और असहाय लोगों के बीच खाद्यान्न और मास्क का वितरण किया गया। मास्क का वितरण ग्रामीण विकास संस्थान हथनी के तरफ से सावित्री मास्क मेड व स्माल इंडस्ट्रीज बैंक ऑफ इंडिया और उषा इंटरनेशनल दिल्ली की तरफ 300 मास्क बांटे। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, भारत पुनरुत्थान अभियान के अभिषेक सिंह, महिला ग्राम उद्योग सेवा समिति मुहम्बामदाबाद गोहना के संजय कुमार मिश्रा, सलीम अब्बासी, शेर नारायण सिंह, सतीश कुमार पांडेय, रमेश चंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार पांडेय, मनोज कुमार पांडेय तथा रूद्रप्रताप सिंह के अलावा धीरज त्रिपाठी आदि लोग रहे। सूरजपुर / रानीपुर: रसूलपुर स्टेट के युवाओं की तरफ से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में असहायों तथा गरीबों को राहत सामग्री प्रदान किया। रानीपुरब्लाक क्षेत्र के पलिया गांव के डोम बस्ती तथा बकरी गांव के मुसहर बस्ती में 40 गरीब असहाय जरूरतमंदों को बृहस्पतिवार को यूनियन बैंक आफ इंडिया फतेहपुर के शाखा प्रबंधक दिलीप चौधरी की तरफ से खाद्यान्न वितरण किया गया। इस दौरान अशोक कुमार,संतोष यादव, खैरुल बशर, सुमंत यादव आदि मौजूद रहे। उधर, लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में उद्यमियों की तरफ से कोरोना वायरस से बचाव के क्रम में बृहस्पतिवार को नगर के आजमगढ़ मोड़ पर गरीबों तथा असहायों सहित अन्य लोगों को मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, मंत्री बालकृष्ण थरड़, नंदकिशोर थरड, पूर्व अध्यक्ष भरत थरड आदि शामिल रहे।