फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shailpuri's worship is praised by temples in temples

शैलपुत्री की आराधना मंदिरों में गूंजे जयकारे

Wed, 10 Oct 2018 10:50 PM IST
mau
mau Updated Wed, 10 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shailpuri's worship is praised by temples in temples
शीतला माता धाम पर दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : mau
नवरात्र के पहले दिन बुधवार को दुर्गा मंदिरों में भवानी शैल पुत्री की आराधना की गई। शैल पुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान लोगों ने व्रत रखकर मां का पूजन अर्चन किया। नवरात्र पर्व के मद्देनजर जिले के प्रमुख मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके साथ ही प्रमुख मंदिरों पर भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


भक्तों ने पूजा के लिए पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। यही वजह था कि पहले दिन पूजन अर्चन करने वालें भक्तों में अपूर्व उत्साह देखने को मिला। पहले दिन खास तौर से वनदेवी धाम और शीतला माता धाम पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गई। उल्लेखनीय है कि दुर्गा के पहले अवतार शैल पुत्री को प्रकृति की देवी माना जाता है।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार देवी का प्रथम अवतार सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और वैज्ञानिक विचारों को प्रभावित करता है। शास्त्रों, पुराणों के मुताबिक हिमालय की पुत्री होने के कारण ही दुर्गा के पहले अवतार का नाम शैलपुत्री पड़ा। यह भी मान्यता है कि शैल पुत्री की आराधना अकेले ही नहीं बल्कि भगवान शिव के साथ की जानी चाहिए। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर शैल पुत्री की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्घ मंदिरों माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़ समीप स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के कहिनौर गांव स्थित वनदेवी धाम, खुरहट स्थित सीरियापुर की देई मां मंदिर, कोपागंज स्थित दुर्गा मंदिर, मांदी सिपाह में कोयलमर्याद भवानी माई मंदिर, मधुबन क्षेत्र के निधियांव गांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, कटघरा शंकर रौजा स्थित दुर्गा मंदिर समेत जिले के अन्य गांवों में स्थित तमाम देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। खासतौर से वनदेवी धाम व शीतला धाम पर श्रद्धालुओं की अपार संख्या को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा की व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। दोहरीघाट ः कस्बे के जानकीघाट पर स्थित दुर्गा मंदिर में भोर से पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के वनदेवी धाम पर दूरदराज से श्रद्धालुओं का सुबह से ही पूजन अर्चन करने के लिए तांता लगा रहा। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हजारों भक्तों ने मां भवानी माई का दर्शन पूजन किया।


अमिला ः नवरात्र के पहले दिन कस्बा के कायस्थ टोला स्थित मां दुर्गा मंदिर,  ठाकुर द्वारा परिसर में मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार  नवरात्र के प्रथम दिन  सिद्धदात्री मंदिर कोरौली, दुर्गा मंदिर कुसुम्हा, कोयल मर्यादा  देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों पर तड़के से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed