फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shailendra Kumar became district general secretary

शैलेंद्र कुमार बने जिला महासचिव

Thu, 28 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shailendra Kumar became district general secretary
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन मऊ के जिला कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला संगठन के विस्तार और आगामी नवंबर माह में प्रधानों का जिला सम्मेलन तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं बीडीओ द्वारा प्रधानों के साथ की जा रही मनमानी व सामुदायिक शौचालयों में बिना प्रधानों को संज्ञान में लिए महिला कार्यकर्ता की नियुक्ति के प्रयास को गंभीरता से विचार किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक दोहरीघाट के शैलेंद्र कुमार राय को जिला महासचिव, प्रमोद यादव को सचिव तथा रानीपुर ब्लॉक के अमित कन्नौजिया को जिला उपाध्यक्ष, परदहां ब्लॉक के जयराज चौहान को जिला महासचिव मनोनीत करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश हाईकमान के निर्देश के अनुसार आगामी नवंबर माह में जिला सम्मेलन कराया जाएगा। उसके पूर्व सभी ब्लॉकों में बैठक की जाएगी। मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर राय ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि जिला प्रशासन प्रधानों के साथ अन्याय कर रहा है। ब्लॉकों में बीडीओ प्रधानों का शेाषण कर रहे हैं, जो बर्दाश्त के बाहर है। प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने आश्वासन दिया कि प्रधानों के सभी मांगों को शासन स्तर पर रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को प्रधानों की बातों को गंभीरता से लेने के लिए याद दिलाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद यादव, प्रवीण कुमार राय, अमित कुमार कन्नौजिया, रूधिर राय, धीरेंद्र सिंह, दामोदर यादव, पारस नाथ यादव, रामाश्रय भारद्वाज, उदय चंद यादव आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed