फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shahganj team lost to Pawan Cricket Academy Devlas by 9 wickets

Mau News: पवन क्रिकेट एकेडमी देवलास से 9 विकेट से हारी शाहगंज की टीम

Fri, 10 Apr 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shahganj team lost to Pawan Cricket Academy Devlas by 9 wickets
नगर के सहादतपुरा मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता पवन क्रिकेट एकेडमी देवलास मऊ का बल्लेबाज। सं
नगर स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को अंडर-16 द्विपक्षीय सीरीज में 40-40 ओवरों का पहला मैच शाहगंज क्रिकेट एकेडमी जौनपुर और पवन क्रिकेट एकेडमी देवलास मऊ के बीच खेला गया। पवन क्रिकेट एकेडमी ने 9 विकेट से शाहगंज को हरा दिया।
विज्ञापन

पहले मैच में शाहगंज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो गलत साबित हुआ। पूरी टीम मात्र 23.3 ओवर में 94 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। शाहगंज क्रिकेट एकेडमी जौनपुर की ओर से देवांश यादव ने 39 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज विकेट पर टिकने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

पवन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज आयुष यादव और सर्वजीत ने 3-3 विकेट लिए, प्रदीप ने 2 विकेट और दीपू को 1 विकेट मिला। मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए पवन क्रिकेट एकेडमी ने 1 विकेट खोकर मात्र 11 ओवर में 97 रन बनाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाज यशवर्धन ने 29 रन और आदित्य पांडे ने 35 रन नाबाद बनाए। शाहगंज क्रिकेट एकेडमी जौनपुर की ओर से गेंदबाज अंश यादव को 1 विकेट मिला। मैच में निर्णायक की भूमिका प्रवीण चौरसिया और प्रिंस सरोज ने निभाई।
स्कोरिंग यश रघुवंशी ने की। पहले मुकाबले के मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच सर्वजीत राजभर रहे, जबकि बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच आदित्य पांडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed